![]() |
घी जैसी पैकिंग में बेचा जा रहा था पाम ऑयल
अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि भवानीमंडी स्थित संजय ट्रेडर्स के यहां निरीक्षण के दौरान “श्री हरि” और “नेचुरल गोल्ड” नाम से पाम ऑयल को कुकिंग मीडियम के रूप में पैक कर बेचा जा रहा था। इसकी एमआरपी 390 रुपए प्रति लीटर अंकित थी, जबकि पाम ऑयल की वास्तविक कीमत लगभग 130 रुपए प्रति लीटर होती है। टीम को संदेह हुआ कि इस तरह की पैकिंग से उपभोक्ताओं को भ्रमित कर इसे घी जैसा उत्पाद दिखाकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। उपभोक्ता इसे घी समझकर घर में उपयोग के लिए खरीदते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
नमूना जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
टीम ने कुकिंग मीडियम के नमूने क्वालिटी और लेबल जांच हेतु भेजे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मौके पर बचे हुए 774 लीटर कुकिंग मीडियम को सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, विक्रेता इस माल को दीपावली पर्व पर बिक्री के लिए तैयार कर रहा था।
अन्य जगहों पर भी की कार्रवाई
उसी दौरान टीम ने पिपलिया, भीलवाड़ी, भवानीमंडी और पचपहाड़ के कई प्रतिष्ठानों की भी जांच की। भीलवाड़ी में 15 लीटर यूज्ड ऑयल और लगभग 10 किलो खराब मिल्क केक को नष्ट करवाया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.एस. गुर्जर, भूराराम गोदारा एवं सहायक दिलीप कुमार भील शामिल रहे।

Post a Comment