आंगनवाड़ी गोद लेने पर एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल सम्मानित

आंगनवाड़ी गोद लेने पर एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल सम्मानित

नीमच: समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाले एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी गोद लेने पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर रेलम बघेल ने श्रीपाल बघेरवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के उत्थान, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में बघेरवाल के प्रयास सराहनीय हैं। 

कोरोना काल में भी दी थी नि:शुल्क सेवाएं

श्रीपाल बघेरवाल लंबे समय से मानव सेवा में जुटे हुए हैं। कोरोनाकाल के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर, नीमच में नि:शुल्क सेवाएं दी। इसके साथ ही वे रेड क्रॉस और रेड क्रॉस द्वारा संचालित निराश्रित बाल गृह में भी निरंतर सहयोग कर रहे हैं।

आंगनवाड़ी केंद्र गोद लेकर निभा रहे जिम्मेदारी 

बघेरवाल ने नीमच नगर के वार्ड क्रमांक 31, केंद्र क्रमांक 56 स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया है। वे बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रेलम बघेल ने कहा कि श्रीपाल बघेरवाल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा निरंतर की जा रही मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। नीमच जिले में श्रीपाल बघेरवाल सामाजिक और धार्मिक दोनों ही क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अधिकारियों और समाजसेवियों द्वारा भी उनके कार्यों की सराहना की जाती रही है।

फोटो कैप्शन- भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते एंटी करप्शन जिला डायरेक्टर श्रीपाल बघेरवाल


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post