भवानीमंडी: गंभीर बीमारी से जीवन-मृत्यु के बीच संघर्षरत धर्म गुरु संत प्रेमानंद वृंदावन वालों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए नई सब्जी मंडी चौराहा स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद मेला मैदान रोड स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। गणेश सालेचा ने बताया कि पीरू खान लंबे समय से सभी धर्मों का सम्मान करते आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में ही मुनि श्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर पीरू खान, कमल शर्मा (उर्फ लाला भाई) सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए हनुमानजी को चोला चढ़ाया, दरगाह पर चादर पेश की
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment