भानपुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश: चंबल से गुजरात तक फैला अवैध मछली नेटवर्क, ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 4 टन अवैध मछली

भानपुरा। कपिल चौहान: भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार देर रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आयशर ट्रक से 3920 किलो अवैध मछली जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य का ट्रक भी जब्त किया है। भानपुरा पुलिस को चौकी भैंसोदामंडी प्रभारी बलवीर सिंह यादव और सउनि ओकार सिंह ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा कंपनी का ट्रक (क्रमांक GJ 32 T 8175) चंबल नदी से अवैध रूप से पकड़ी गई मछली लेकर गुजरात की ओर रवाना होने वाला है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नीमथुर टोल चौराहे पर नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोका।जांच में ट्रक के पिछले हिस्से में 112 कैरेट में भरी हुई 3920 किलोग्राम मछलियां मिलीं।

आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध परमिट नहीं था। मामले में अल्ताफ पिता उमर शेख, उम्र 57 वर्ष, निवासी वेरावल, गिर सोमनाथ (गुजरात), जुबेर पिता जावेद शेख, उम्र 40 वर्ष, निवासी वेरावल, गिर सोमनाथ (गुजरात), राकेश पिता किशनलाल भोई, उम्र 50 वर्ष, निवासी मराठी मोहल्ला, इमली बाजार, इंदौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस और मत्स्य अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना में अब इस अवैध मछली व्यापार के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील और एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी आर.सी. दांगी, चौकी प्रभारी बलवीर सिंह यादव तथा टीम के सदस्यों सउनि ओकार सिंह ठाकुर, प्रआर नरेन्द्र धनगर, आरक्षक मुख्तियार, लोकेन्द्र वाघेला की भूमिका सराहनीय रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post