झालावाड़ |राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगों की कमर तोड़ दी। “ऑपरेशन शटरडाउन” के तहत सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह को धर दबोचा गया। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्रैकडाउन साबित हुआ है। 70 पुलिस टीमों ने एक साथ राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर कार्रवाई की। पूरी योजना को SP अमित कुमार ने साइबर कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटर किया। ऑपरेशन इतनी गोपनीयता से चला कि किसी आरोपी को भनक तक नहीं लगी।
गिरोह का मास्टरमाइंड — रामावतार सैनी, बांदीकुई (दौसा)
इस गिरोह का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी रामावतार सैनी सरकारी पोर्टलों (PM किसान, DMIS, Land Seeding) का एक्सपर्ट है। यह गरीब ग्रामीणों से आधार कार्ड व बैंक खाते खरीदकर फर्जी लाभार्थी बनाता और फिर सरकारी योजनाओं की राशि उन्हीं खातों में ट्रांसफर करवा कर 50–75% कमीशन वसूलता था। जिसका जोधपुर, कोटा, बूंदी, दौसा सहित कई जिलों में नेटवर्क फैला हुवा है।
साइबर डकैती का सामान पुलिस भी हैरान
पुलिस ने पूरी ही भंडाफोड़ कार्यवाई में 52.69 लाख नकद, 13 कारें, 16 बाइक, 35 लैपटॉप और 19 बायोमेट्रिक स्कैनर बरामद की है। वही 430 एटीएम कार्ड, 560 पहचान पत्र, 193 सिम कार्ड, 207 पासबुक, 96 चेकबुक, 132 जनआधार कार्ड, 4 पासपोर्ट, 16 प्रिंटर जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ करोड़ बनाई गई। सभी को जप्त कर लिया गया।
11,000 बैंक खातों का डेटा जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा
इस गिरोह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आपदा राहत जैसी योजनाओं से करोड़ों की ठगी की। पुलिस के पास अब 11 हजार से ज्यादा खातों की डिटेल है।
बैंक और SIT टीम भी एक्टिव
SBI मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वित्तीय जांच टीम गठित की गई है। SP अमित कुमार ने विशेष SIT बनाई है, जिसमें DSP प्रेम कुमार, हर्षराज सिंह खरेड़ा, मनोज सोनी व साइबर एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।
एक जागरूक नागरिक की गोपनीय सूचना से हुवा गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने उस नागरिक को धन्यवाद दिया जिसकी सूचना से करोड़ों का सरकारी धन बच पाया। उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। दौसा पुलिस, DST टीम और दूदू पुलिस को भी एसपी झालावाड़ ने प्रशंसा करते हुवे आभार जताया है।गौरतलब है कि 'ऑपरेशन शटरडाउन' ने साबित कर दिया कि अब “जनकल्याण योजनाओं का हर रुपया जनता तक पहुंचेगा — ठगों की जेब में नहीं।” यह भारत में साइबर ठगी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक अभियान माना जा रहा है।
Post a Comment