वीआईपी मार्केट में आग, सुरक्षा इंतजाम शून्य! नगर पालिका के नोटिसें ठंडे बस्ते में, व्यापारियों की लापरवाही उजागर


भवानीमंडी। कपिल चौहान
नगर के पचपहाड़ मुख्य मार्ग स्थित वीआईपी मार्केट में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला भवन में अचानक आग भड़क उठी। पास में टेंट के गोदाम से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वही पास में हाल में खुली केनरा बैंक भी स्थित है। अगर आग बढ़ती तो बड़ा नुकसान व जनहानि होने से इंकार नही किया जा सकता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी और कुछ ही मिनटों में घर के सामानों व दीवारों को अपनी चपेट में ले लिया। फर्नीचर व कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
चित्र- जलकर खाक हो गया कूलर।

हालांकि इस घटना ने वीआईपी मार्केट की "फायर सेफ्टी" व्यवस्था की पोल खोल दी है। इलाके में मौजूद किसी भी व्यापारी के पास फायर एनओसी नहीं है। नगर पालिका द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कार्रवाई अधर में लटकी हुई है। 

व्यापारिक गतिविधियों से गुलजार इस इलाके में फायर सेफ्टी के नाम ज़ीरो इंतज़ाम हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post