भैसोदामंडी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसोदा में बुधवार को मुख्यमंत्री विद्यार्थी साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 72 साइकिलें विद्यार्थियों को वितरित की गईं, जिनमें 42 साइकिलें बालकों को तथा 30 साइकिलें बालिकाओं को दी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, राकेश यादव बॉबी, एवं पार्षद सीमा यादव उपस्थित रहीं। साइकिल वितरण के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
भैसोदा में मुख्यमंत्री विद्यार्थी साइकिल वितरण योजना के तहत 72 साइकिलें वितरित, स्कूली बच्चों के चेहरे खिले, विद्यालय परिसर में खुशियों का माहौल
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment