पहली बार दिखा ऐसा उत्साह
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा ने बताया कि नगर में पहली बार रक्तदान को लेकर ऐसा जोश और समर्पण देखने को मिला है। प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में नगरपालिका चेयरमैन कैलाश बोहरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, महामंत्री गणेश सालेचा, कांग्रेस नेता चैन सिंह सिसोदिया, पार्षद हकीम खान, राकेश मकवाना, राजिक अंसारी, हरीश राठौर, साहदाब, कालू राठौर, पूर्व पार्षद आमिर, रवि सिसोदिया बना, कालूसिंह परिहार, विकास जैन आवर, हसीब चौधरी, कुलदीप सिंह कोटड़ा, विकास पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, अजमल खान, रानी शर्मा, तरुण आस्तोलिया, दिव्यांश सैनी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा ही सच्चा उत्सव
आयोजकों ने कहा कि डोटासरा जी का जन्मदिन सेवा और समाजहित को समर्पित कर मनाना ही वास्तविक उत्सव है। इस शिविर ने साबित किया कि नगर में सेवा भाव और एकता की मजबूत परंपरा जीवित है।


Post a Comment