झालावाड़।
झालावाड़ निवासी अतुल्य भारत न्यूज़ के जिला संवाददाता पत्रकार रणजीत मेघवाल ने एक घायल महिला को समय रहते अस्पताल पहुँचाकर इंसानियत की मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार, खानपुर क्षेत्र के लाखाखेड़ी निवासी मनीष नागर अपनी पत्नी रक्षा नागर को आंखों की जांच के लिए बाइक से जिला अस्पताल झालावाड़ ला रहे थे। इसी दौरान द्वारका होटल के सामने पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहाँ से गुजर रहे युवा पत्रकार रणजीत मेघवाल ने बिना देर किए घायल महिला को अपनी बाइक पर बैठाया और तत्काल अस्पताल पहुँचाया। त्वरित मदद के चलते महिला को समय पर उपचार मिल सका। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है और फिलहाल वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।
पुलिस ने टक्कर मारने वाले ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि घायल महिला का पति मनीष नागर कोटा में चाय की थड़ी लगाता है, जो दिवाली की छुट्टियों पर अपने घर आया था और पत्नी को आंखों का इलाज करवाने जिला अस्पताल ला रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पत्रकार रणजीत मेघवाल की इस त्वरित मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों और पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है।
Post a Comment