गरोठ।
गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को उदयपुर में महाराणा प्रताप के वंशज, मेवाड़ राजघराने के युवा उत्तराधिकारी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक सिसोदिया ने उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से स्नेहपूर्ण शुभेच्छा संदेश भी प्रेषित किया। भेंट के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक सिसोदिया ने मेवाड़ को आगामी 6 नवंबर को गरोठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का सादर आमंत्रण दिया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भी विधायक सिसोदिया का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और क्षेत्र की जनता को दीपावली एवं नववर्ष की मंगलकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि मेवाड़ की भूमि सदैव राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रही है, और ऐसे प्रतिनिधियों का उद्देश्य भी जनता की सेवा के प्रति यही भाव जागृत रखना है। इस भेंट को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है कि विधायक सिसोदिया द्वारा महाराणा प्रताप के वंशज को गरोठ आमंत्रित करना अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण होगा, जिससे मेवाड़ की परंपरा और गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के बीच संस्कृति का सेतु और भी मजबूत होगा।
Post a Comment