भवानीमंडी में घास भेरू की सवारी धूमधाम से निकली, जयकारों से गूंजा शहर


भवानीमंडी
नगर में गुरुवार को घास भेरू बाबा की पारंपरिक सवारी बड़े हर्षोल्लास और आस्था के साथ निकाली गई। अम्बे माता मंदिर के भेरू बाबा को परंपरा अनुसार बेलों के द्वारा खींचकर नगर भ्रमण करवाया गया। सवारी के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं ने भेरू बाबा का माला, प्रसाद और मदिरा पान से स्वागत किया।


बैंड की धुन और बेलों की अगुवाई में निकली यह सवारी देखते ही बनती थी। युवाओं में उत्साह चरम पर रहा। जगह- जगह “जय भेरू बाबा की” के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय ठेकेदार रामेश्वर रंगीला ने अम्बे माता मंदिर पहुंचने पर भेरू बाबा का पारंपरिक स्वागत किया और आस्था स्वरूप दारू की 8 पीएम बोतल चढ़ाकर भोग लगाया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने नाच-गाकर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post