ललित शंकर धाकड़ | मंदसौर: देशभर में दशहरा अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है, लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ नगर में दशहरे के दूसरे दिन एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां प्रभु श्रीराम की लंका विजय की खुशी में विजय एकादशी का भव्य उत्सव धूमधाम से आयोजित होता है।
कई वर्षों से परंपरागत रूप से मनाए जा रहे इस उत्सव में नगरभर में झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकलता है। ढोल-नगाड़ों, डीजे, ताशों और अखाड़ों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहता है। जगह-जगह इन झांकियों का स्वागत किया जाता है और श्रद्धालुओं व दर्शकों के लिए स्वल्पाहार के स्टॉल सजाए जाते हैं। नगर के समाजसेवी ओमगिरी गोस्वामी पिछले 15 सालों से प्रत्येक झांकी समिति को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर इस परंपरा को जीवित रखने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोगी बने हुए हैं।
शुक्रवार को आयोजित इस भव्य चल समारोह में नगरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर शाम से शुरू हुआ यह उत्सव पूरी रात गूंजता रहा और अल सुबह तक नगर संस्कृति और आस्था से सराबोर हो उठा। इस दौरान प्रमुख रूप से ओमगिरी गोस्वामी, महेन्द्र सिंह भटनागर, प्रियंका गिरी गोस्वामी, पुर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मंदसोर मौजूद रही।



Post a Comment