मेघ सैना प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस में मेघवाल समाज की उपेक्षा का किया उल्लेख

जयपुर: राजस्थान प्रदेश मेघ सैना के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मेघवाल समाज के नेताओं की की जा रही उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की है। फूलचंद मेघवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य में कांग्रेस संगठन के विभिन्न स्तरों पर मेघवाल समाज के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है, जबकि इस समाज ने हमेशा कांग्रेस पार्टी को मज़बूती प्रदान की है।

उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि पार्टी संगठन में समाज के योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित स्थान देकर सामाजिक न्याय की भावना को सशक्त किया जाए। मेघवाल ने यह भी कहा कि पार्टी को अपने पुराने सहयोगी समाजों का विश्वास बनाए रखने के लिए उनके योगदान को मान्यता देनी चाहिए, ताकि संगठनात्मक एकता और मजबूती बनी रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post