भैसोदामंडी: भैसोदा नगर परिषद क्षेत्र में सड़क डिवाइडर निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। लगभग एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक बनने वाला यह डिवाइडर रूपा नदी से शुरू होकर भैसोदा तालाब तक बनाया जा रहा है। डिवाइडर बनने से पूर्व पंचायत क्षेत्र अब नगरीय स्वरूप में परिवर्तित होता नजर आएगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुगम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि इस डिवाइडर निर्माण की मांग पूर्व एवं वर्तमान विधायकों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। वहीं, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर ने कहा कि भैसोदा अब धीरे-धीरे नगर का रूप लेने लगा है, और विकास कार्यों का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।



Post a Comment