भवानीमंडी: विगत 18 सितंबर 2025 को समाजसेवी गणेश सालेचा ने जयपुर स्थित सिविल लाइंस में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात कर भवानीमंडी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सोयाबीन एवं अन्य फसलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी दी थी।
सालेचा ने किसानों को सरकार से अधिक से अधिक सहायता राशि दिलवाने का अनुरोध किया था। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में जानकारी पत्र के माध्यम से गणेश सालेचा को प्रदान की गई। गणेश सालेचा ने नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की पीड़ा को समझते हुए त्वरित कदम उठाया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में आशा की नई किरण जगी है।


Post a Comment