संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

चौमहला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम पाड़लिया में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रितेश निगम (खंड कार्यवाह) एवं मुख्य वक्ता डॉ. बंशी नाथ योगी (जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख) उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. योगी ने स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संघ के समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन शक्ति में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित रहकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से समृद्ध भारत निर्माण का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post