जनाना अस्पताल में अवैध वसूली का आरोप: ऑपरेशन थियेटर से वार्ड तक मांगे जा रहे दो से चार हजार रुपए

झालावाड़: जिला जनाना अस्पताल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद परिजनों से कर्मचारियों द्वारा रुपये मांगे जाने की शिकायत एक प्रसूता के परिजन ने की है। आरोप है कि अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर से लेकर वार्ड तक 2 से 4 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। 

रामगंजमंडी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सभ्या कुमारी बैरवा का शनिवार को जिला जनाना अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ। प्रसव के बाद ऑपरेशन थियेटर के अंदर आवाज लगाने वाले व्यक्ति ने 1 हजार रुपये मांगे, जबकि ट्रॉलीमैन महिलाओं ने 500 रुपये वसूल किए और बाद में 200 रुपये की अतिरिक्त मांग भी की।

परिजन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सफाईकर्मी और ड्रेसिंग करने वाले कर्मचारी भी खुलकर रुपये मांगते हैं और अगर कोई देने से मना करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। सोनू कुमार ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब मरीजों के साथ अन्याय न हो।

नर्सिंग सुपरवाइजर अजीज ने बताया कि परिवादी की शिकायत को नर्सिंग अधीक्षक और अस्पताल अधीक्षक को अग्रेषित कर दिया गया है। मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post