विभागाध्यक्ष सुशील पूनिया ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विशेष बच्चों में विधिक जागरूकता और आत्मबल दोनों में वृद्धि होती है। कैरम प्रतियोगिता में साईं मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय के शंकर पंकज ने प्रथम स्थान, जबकि इशांत वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में नितेश वर्मा और कबड्डी प्रतियोगिता में कुंज बिहारी, लक्ष्य, हरिओम मीना, जुगराज, बबलू मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हेमराज गुर्जर, सहायक प्रधानाचार्य रामअवतार जांगिड़, प्रभारी नंदकिशोर मेहर, विशेष शिक्षिका सरोज राजावत, पुस्तकालय अध्यक्ष शशि सिंह, रीता यादव, मनभरता नागर, सहायक प्रोफेसर सुखराम जाट, भूपेश बैरवा, साइकोलॉजिस्ट जयवीर राजपूत, विशेष शिक्षक दुर्गेश बैरवा, पारस बैरागी, सुनील भील, देवकरण गुर्जर एवं योगेंद्र प्रसाद सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
झालावाड़: विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में योगिता उद्यमिता विकास संस्थान झालावाड़ की निदेशिका प्रतिमा सिंह चौहान के नेतृत्व में संस्थान के विशेष होनहार बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, बैडमिंटन, कैरम, पेंटिंग और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ADR शशि गजराना ने भाग लेने वाले सभी विशेष बच्चों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि "विशेष बच्चों के लिए खेलकूद केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में सहभागिता का माध्यम है।”


Post a Comment