विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

झालावाड़: विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गाष्टमी स्थापना दिवस के अवसर पर “मातृशक्ति मान वंदना कार्यक्रम 2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, कन्या पूजन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभाग संयोजिका शोभा पारेता रही। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्णा मूंदड़ा, जिला मंत्री राधेश्याम वैष्णव, बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप, मातृशक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, जिला सह संयोजिका पूजा गाडोलिया, नगर संयोजिका अंजलि गोस्वामी, बाल संस्कार प्रमुख मनोरमा पुष्पद, मीडिया प्रभारी ट्विंकल सेन, आकांक्षा सेन, व्यवस्था प्रमुख धनराज वैष्णव एवं लोकेश वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नैनिका सुमन ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि पल्लवी सुमन, हर्षिता गुर्जर, लक्ष्मी सुमन और रानू मेहर ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि शोभा पारेता ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि "मातृशक्ति समाज की असली शक्ति है। आत्मनिर्भर बनकर महिलाएँ संस्कारित और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।” कार्यक्रम का पूरा वातावरण भक्तिभाव, सांस्कृतिक गरिमा और मातृशक्ति के सम्मान से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम वैष्णव की सहमति से दुर्गा वाहिनी छात्रा प्रमुख अंतिमा की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका पूजा गाड़ोलिया लोहार ने कुशलतापूर्वक किया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post