निपानिया उदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न, आतिशबाजी के साथ मनाई अंता उपचुनाव जीत

भवानीमंडी: राजस्थान के अंता उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की अप्रत्याशित जीत पर भवानीमंडी ब्लॉक के ग्राम निपानिया उदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। ब्लॉक कांग्रेस संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा ने कहा कि “यह जीत राजस्थान में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश है। आज प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह और एकजुटता के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस दौरान संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख्तर अली, ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश सालेचा, सेवादल उपाध्यक्ष शीतल जैन, कांग्रेस नेता विक्रम सिंह निपानिया उदा, सुमेर सिंह, विनय मेहर, गोपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post