नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नेहरू ने देश में हरित क्रांति की नींव रखी, बड़े बांधों और नहरों जैसे विकास कार्यों को प्रोत्साहित किया, जिससे आधुनिक भारत की दिशा तय हुई।
अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी
संगोष्ठी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंता उपचुनाव में पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की जीत पर पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोडसिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, वरिष्ठ पार्षद हरीश राठौर, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावरसिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख्तर अली, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पूर्व पार्षद रामगोपाल पाटीदार, पार्षद राम बेरवा, राजेश कुमार, ब्लॉक महासचिव कृपालसिंह कोटड़ा, वरिष्ठ नेता विजय नाहर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. विकास पांडे, वरिष्ठ नेता गणेश कहार, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव प्रबल जैन, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला, वरिष्ठ नेता पीरूलाल मेघवाल, गुराडिया माना नगर अध्यक्ष गोविंदसिंह चौहान, सेवादल ब्लॉक उपाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, नगर सचिव लखन बैरागी, पूर्व पार्षद राजेंद्र बैरवा, वरिष्ठ नेता सतीश पोरवाल, सेवादल उपाध्यक्ष शीतल जैन, कांग्रेस नेता कैलाशचंद्र सोलंकी, रोहित सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment