राजपूत समाज की तीन सूत्रीय मांगें, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

भवानीमंडी: राष्ट्रीय राजपूत महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को भवानीमंडी एसडीएम को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह राणा राजपूत मोगरा ने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में राजपूत समाज को “सोंधिया” शब्द से संबोधित किया जाता है, जो समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

इससे क्षेत्र के राजपूतों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएं। राजस्थान प्रदेश महामंत्री पीरू सिंह राजपूत ने नागेश्वर हुनेल से झालावाड़ मार्ग पर पड़ने वाले पांच टोल नाकों की जांच कर अवैध टोल बंद करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने भवानीमंडी नगर पालिका द्वारा पचपहाड़ स्थित बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड में चारदीवारी नहीं होने पर चिंता जताई। बताया कि खुले डंपिंग यार्ड में गौ माता द्वारा प्लास्टिक खाने से मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार नगर पालिका और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

महासभा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह राजपूत, सह महामंत्री शंभू सिंह राजपूत, राम सिंह राजपूत, शंभू सिंह चौहान, सरोद सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी और समाज के स्वाभिमानी सरदार मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post