देर रात तक डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता, वसुंधरा राजे का पिपलिया में भव्य स्वागत

झालावाड़: राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के दो वर्ष पूर्ण होने पर डग–दुधालिया में आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का डग से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (8 लेन) होते हुए नीमथूर मार्ग से झालावाड़ जिले के पिपलिया आगमन हुआ। देर रात होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डटे रहे।

पिपलिया में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष सौदान गुर्जर के निजी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व बारा–झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से चर्चा की। साथ ही पाटन से झालावाड़ रोड को मध्यप्रदेश सीमा तक फोरलेन नेशनल हाईवे बनाने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह क्षेत्र खनन क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और आए दिन हादसे होते हैं। स्वागत कार्यक्रम में सत्यनारायण धाकड़, प्रकाश जाट, महेश धाकड़, मनोहर मीणा, ओमप्रकाश मीणा, श्रीराम गुर्जर, नवीन मीणा, रिंकू मीणा, पवन मीणा, सुमित मीणा, अनसु मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post