सरकार के 2 वर्ष पूरे, बिड़ला कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम

झालावाड़: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम, द्वितीय एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने पिछले दो वर्षों में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।

एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी आयुष गुप्ता ने सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। वहीं इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका मीणा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दिव्या कारपेंटर ने प्रथम, दीपिका कलवार ने द्वितीय और खुशबू झाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के महत्व से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि यह दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी—के अद्वितीय बलिदान और वीरता की स्मृति में मनाया जाता है।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, नेमीचंद मीणा, डॉ. रास बिहारी सोनी, डॉ. मनीषा वर्मा, महेंद्र कुमार जीनगर, प्रसादी लाल बैरवा, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, नेहा सैनी, ओमप्रकाश मेघवाल, राधा मीणा, शुभम कुमार सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post