भीषण सर्दी में बच्चों को राहत, भिलवाड़ी स्कूल में 87 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

भिलवाड़ी: कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी में विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 87 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे बच्चों को सर्दी से राहत मिली।

विद्यालय मीडिया प्रभारी राजेश हरदेनिया ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। स्वेटर वितरण का कार्य व्याख्याता गिरिराज स्वामी, व्याख्याता अशोक कुमार एवं वरिष्ठ अध्यापक बालकिशन शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रमेशचंद भील ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों की सुविधा के लिए होते हैं, बल्कि उनमें सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। विद्यालय परिवार की इस पहल को अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी सराहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post