कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, नीमच जिले के वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, पार्षद एवं सभापति, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और सुशासन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली जानकारियां साझा की गईं और आगामी योजनाओं को लेकर संवाद किया गया।




Post a Comment