28 दिसंबर को कोटा में होगा 'जार' का प्रादेशिक पत्रकार अधिवेशन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

कोटा: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के तत्वावधान में प्रादेशिक पत्रकार अधिवेशन का आयोजन 28 दिसंबर 2025, रविवार को कोटा में किया जाएगा। अधिवेशन राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (सियाम) ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस के पास प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

जार के मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम पंचोली ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा गठित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की राजभाषा समिति के सदस्य, भारतीय रेलवे राजभाषा समिति के सदस्य, संस्थापक रेडियो ग्रामोदय एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान करेंगे।

जार के झालावाड़ जिला संरक्षक राधेश्याम    काला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से प्रतिनिधि पंजीयन, संगठनात्मक चर्चा, पत्रकारिक चर्चा एवं पत्रकारिक विमर्श होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से अधिवेशन का औपचारिक आगाज किया जाएगा। अधिवेशन के पश्चात बाहर से आए पत्रकार प्रतिनिधियों को पर्यटन नगरी कोटा के रिवर फ्रंट का भ्रमण भी कराया जाएगा।

इस अधिवेशन में राजस्थान की सभी 41 जिला इकाइयों से सैकड़ों पत्रकार प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन को लेकर आज कोटा में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। प्रेस वार्ता में जार प्रदेशाध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम ‘मामा’, महासचिव पवन पारीक एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुर्जर उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post