भिलवाड़ी: श्री ललिता देवी संत आश्रम भिलवाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम एवं माता सीता के पावन विवाह का भव्य एवं भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा स्थल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कथा वाचक पवनदास महाराज ने राम–सीता विवाह का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि यह विवाह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मर्यादा, आदर्श, त्याग और पारिवारिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने बताया कि राम–सीता विवाह समाज को संयम, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विशेष बात यह रही कि कथा में झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अमित बुढ़ानिया भी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धा भाव से श्रीराम कथा का श्रवण किया और इस धार्मिक- सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की। राम विवाह की आकर्षक झांकियां, भजनों और भक्ति रस से सराबोर वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में कथा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
.jpeg)

Post a Comment