भैसोदामंडी: मध्यप्रदेश सुशासन दिवस के अवसर पर नगर परिषद भैसोदा में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सभापति एवं पार्षद मनोहर सैनी (पूर्व सरपंच), सभापति पार्षद प्रतिनिधि श्याम गुर्जर, यंतिलाल पप्पू मीणा, उपयंत्री प्रवीण सिंह परमार, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश सोनी, स्वच्छता निरीक्षक धनीराम जाटव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुशासन के मूल मंत्र—पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा—को व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी से शासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की अपील की गई।

Post a Comment