अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें छायादार व उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र को हरियाली का लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, सभापति एवं पार्षद मनोहर सैनी, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, अंशुलराज पाटीदार, यंतिलाल पप्पू मीणा, सीताराम मेहर, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश सोनी, स्वच्छता निरीक्षक धनीराम जाटव सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सफाई कार्य में सफाई दरोगा संजय, बबलू सहित यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट की टीम और अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। नगर परिषद ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।
भैसोदामंडी: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर परिषद भैसोदा द्वारा शहर के पर्यटक स्थलों, स्मारकों और पार्कों में सफाई व सौंदर्यकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख तालाब के किनारे व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित स्वरूप मिला

Post a Comment