डीएसपी राजेश सोनी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक, भवानीमंडी में निकली अंतिम यात्रा

भवानीमंडी: राजस्थान पुलिस में अपनी समर्पित सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) कोटा राजेश सोनी के आकस्मिक निधन से भवानीमंडी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे भवानीमंडी माटी के लाल, स्वर्गीय कल्याणमल सोनी के सुपुत्र एवं प्रदीप सोनी के छोटे भाई थे। दिवंगत डीएसपी राजेश सोनी का पार्थिव शरीर 24 दिसंबर 2025 को भवानीमंडी लाया गया। इसके पश्चात उनके निज निवास से सायंकाल 4.30 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पुलिस विभाग और समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए नागरिक मंच राजस्थान एनजीओ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post