अतिक्रमण हटाने की मांग, एसडीएम भवानीमंडी, तहसीलदार भानपुरा व सीएमओ भैसोदा को सौंपा ज्ञापन

भैसोदामंडी: राजस्थान–मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्र में स्थित सरकारी सड़क पर अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी। वार्ड नंबर 39 के नागरिकों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) भवानीमंडी, तहसीलदार भानपुरा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) भैसोदा को ज्ञापन सौंपकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

भैसोदामंडी निवासी फरदीन खान ने अधिकारियों को अवगत कराया कि रेलवे स्टेशन रोड के पीछे महंत श्री रूप किशोर चतुर्वेदी स्कूल से रेलवे स्टेशन तक की सरकारी सड़क पर वर्षों से अतिक्रमण किया जा रहा है। कहीं सड़क को संकरा कर दिया गया है तो कहीं अवैध रूप से दरवाजे लगाकर रास्ता ही बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2019 से मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह मार्ग स्कूल के बच्चों, बुजुर्गों सहित आमजन के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बाजार जाने का मुख्य रास्ता है। अतिक्रमण के कारण आए दिन वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने एसडीओ भवानीमंडी, तहसीलदार भानपुरा एवं सीएमओ भैसोदा से शीघ्र कार्रवाई कर सरकारी सड़क से अतिक्रमण हटवाने और मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post