इसी क्रम में भरतपुर से रिक्की सिंह हंतरा ने अपनी जुझारू महिला साथियों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली के दौरान रिक्की सिंह हंतरा ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और संविधान गंभीर संकट में है। जनता की आवाज़ को दबाने और जनादेश का अपमान करने वाली ताकतों के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को बचाने के संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा सच्चाई, न्याय और आमजन के अधिकारों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। इस महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनता अपने वोट और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
कार्यक्रम के दौरान संविधान और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में गूंजते नारों से रामलीला मैदान गूंज उठा और जनसैलाब ने लोकतंत्र बचाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।


Post a Comment