फिट युवा–विकसित भारत थीम पर आयोजित हुआ संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव

भैंसोदा: नगर के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम के अंतर्गत संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। खेलों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने एवं उनमें खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

खेल महोत्सव के दौरान खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, सितोलिया एवं दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। सुबह करीब 9 बजे प्रारंभ हुआ यह खेल आयोजन शाम 5 बजे तक चला, जिसमें संकुल अंतर्गत आने वाली विभिन्न शासकीय शालाओं के शिक्षकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, कार्यक्रम प्रभारी अजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष कमल हटवाल, जिला मंत्री राम सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पति अजय पौराणिक,   पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम गुर्जर, पार्षद सीमा यादव, मंडल महामंत्री अरविंद भील ठाकुर, जनपद सदस्य राधा खारोल सहित नाथूलाल पाटीदार, सिद्धेश्वर आचार्य, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, आशीष पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

घोष संचलन के साथ पहुँची छात्राएं

सोमवार को आयोजित खेल महोत्सव में नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राओं ने घोष संचलन निकाला। अनुशासन और तालबद्ध कदमताल के साथ घोष संचलन करते हुए छात्राएं खेल महोत्सव स्थल तक पहुंचीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचल से आए विद्यार्थियों ने भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया, जिससे फिट युवा–विकसित भारत की संकल्पना को मजबूती मिली।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post