संगम विहार में माली समाज ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

भवानीमंडी: संगम विहार के पास स्थित माली समाज के आराध्य श्रीराम मंदिर परिसर में शनिवार शाम 7 बजे भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन में समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं समाज सुधार के योगदान को स्मरण किया।

समारोह के पश्चात समाज बंधुओं को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष रामचंद्र सुमन, कोषाध्यक्ष संतोष सुमन सहित भूपेंद्र सुमन, किशोर सुमन, मांगीलाल सुमन, मनोज सुमन, मनीष सुमन, दुर्गालाल सुमन, घनश्याम बागवान, राजूलाल माली, देवीलाल सुमन, रूपेश सुमन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। यह जानकारी अर्जुन सुमन ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post