स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधा, पुलिस का छापा: द ओशिश स्पा मसाज सेंटर से महिला-पुरुष गिरफ्तार

झालावाड़: नगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों और चौथ वसूली करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार को द ओशिश स्पा मसाज सेंटर पर छापा मारकर अवैध गतिविधियों में लिप्त एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से मेघा मुखर्जी निवासी दिल्ली और लोकेश बैरवा निवासी दौसा को मौके से पकड़ा गया। लंबे समय से स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और जबरन वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की।

बोगस ग्राहक भेजकर की पुष्टि

पुलिस ने पहले बोगस ग्राहक भेजकर सेंटर में हो रही अवैध गतिविधियों और चौथ वसूली की पुष्टि की। पुष्टि होते ही कोतवाली पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश

पूछताछ में सामने आया है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनसे जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की कड़ियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post