मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रतीकात्मक उपवास, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा योजना में हो रही कथित कटौतियों और कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में मंगलवार को शहीद स्मारक पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक दिवसीय प्रतीकात्मक उपवास एवं मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने भी भागीदारी दर्ज कराई। नेताओं ने मंच से आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को चरणबद्ध तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवन का आधार है और इसे कमजोर करने का हर प्रयास गरीब और श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष तेज करेगी। नेताओं ने मौन सत्याग्रह के दौरान सरकार से मांग की कि मनरेगा में बजट कटौती को रोका जाए, लंबित भुगतान तुरंत जारी किए जाएं और योजना को उसकी मूल भावना और उद्देश्य के साथ मजबूत किया जाए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post