मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने सुभाष सर्किल पर किया सामूहिक उपवास

झालावाड़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” जन आंदोलन के तहत बस स्टैंड स्थित सुभाष सर्किल पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने की। जिसमें जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपवास को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और योजना के नाम में बदलाव की निंदा की। उन्होंने घोषणा की, कि आने वाले समय में यह आंदोलन ब्लॉक, मंडल, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक चलाया जाएगा। ताकि जनता को योजना के स्वरूप में किए जा रहे बदलावों से अवगत कराया जा सके।

विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम का उद्देश्य काम के अधिकार की रक्षा करना और मनरेगा को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल करना है। महात्मा गांधी के नाम को हटाने का प्रयास श्रम की गरिमा और ग्राम स्वराज के मूल्यों को कमजोर करता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। उपवास से पूर्व महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सूत की माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post