भीलवाड़ी । संगीता देवी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। विद्यालय संचालक के निर्देशन में प्रतिवर्ष होने वाले इस भ्रमण में करीब 120 विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य शामिल रहे। यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ संस्कृति, कला और पर्यावरण का व्यावहारिक परिचय कराना था। विद्यार्थियों को सबसे पहले कोटा सिटी पार्क ले जाया गया, जहां शिक्षक रामबाबू सोनी, अंजू मैडम और सीमा तिवारी ने विभिन्न प्रकार के पौधों, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण तथा खेलकूद के आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पार्क की खूबसूरती को नजदीक से देखा और प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझा। इसके बाद विद्यार्थी चंबल रिवर फ्रंट पहुंचे। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने राजस्थान की समृद्ध कला एवं संस्कृति की प्रशंसा करते हुए रिवर फ्रंट के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ घूमर नृत्य किया और वहां प्रदर्शित कलाकृतियों व चित्रकारी की सराहना की। सोमेश जी ने चंबल रिवर फ्रंट से जुड़ी रोचक जानकारी छात्रों को दी, जिसे विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से सुना। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की। पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह बना रहा और उन्होंने नए अनुभवों को सीखने का मौका पाया। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने कोटा सिटी पार्क और चंबल रिवर फ्रंट में जाना संस्कृति और प्रकृति का संगम
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment