हरिशंकर पाटीदार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाने पर स्वागत

असनावर: नगर की पाटीदार धर्मशाला में भव्य सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें हरिशंकर पाटीदार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर फूल माला एवं साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। हरिशंकर पाटीदार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पेंशनर्स समाज, असनावर व्यापार अल्पसंख्यक समुदाय, लोह पुरुष युवा संगठन के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने माला पहनकर अलग-अलग अंदाज में नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष केवल चंद पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह भील, व्यापार संघ अध्यक्ष विष्णु बंसल, विष्णु गुप्ता, मुकेश जैन, भेरू सिंह सोनगरा, राधेश्याम चौधरी, राधेश्याम जनपद, जानकीलाल पाटीदार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, ग्राम पंचायत के मेंबर, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम कल्याण मेघवाल, महिला एवं पुरुष बच्चे शामिल हुए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post