सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कोयला ट्रोले ने कार को मारी भीषण टक्कर

झालावाड़: खोखंदा मोड़ के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सरकारी टीचर प्रेम दाधीच की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे स्कूल से कार में बैठकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कोयला भरे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ घायलों को बाहर निकाला और एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रेम दाधीच को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और वातावरण गमगीन हो गया। घटना की जानकारी पर डीएसपी हर्षराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रोला चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रोला चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से शिक्षा विभाग और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post