भवानीमंडी: बिड़ला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाॅचवे दिन रंगोली प्रतियोगिता एवं माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका मीणा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता की थीम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं, सोशल मीडिया के प्रयोग पर नियंत्रण, पर्यावरण प्रदूषण, देशभक्ति, धार्मिक त्योहारों तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण आदि रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न समूहों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान निकिता माली, द्वितीय स्थान श्रद्धा तिलवाडिया, तृतीय स्थान खुशी राठौड़, संजना शर्मा, पूजा, देविका कुमारी आदि के समूह ने प्राप्त किया। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी आयुष गुप्ता ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रकिया विद्यार्थियों को विस्तार से बताई तथा उन्हें इसके माध्यम से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक परम्पराओं को बनाये रखने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकसित करने का महत्व भी बताया। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post a Comment