दीनदयाल मंच के द्वारा असहाय लोगों को कंबल वितरण

भवानीमंडी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के संस्थापक मधु शर्मा का जन्मदिवस मंच के सदस्यों द्वारा असहाय लोगों को कंबल वितरित करके बनाया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष मंच की संस्थापक मधु शर्मा का जन्म दिवस देशभर में सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत भीषण सर्दी से लोगों को बचाने के लिए असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को मंच के द्वारा 50 कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी, जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता दलाल, जिला उपाध्यक्ष मदनलाल गुप्ता, राजेश पामेचा, पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। नरेश माधवानी ने बताया कि मंच के सदस्यों के द्वारा और सेवा के कार्य किए जाएंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post