भैसोदामंडी: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत एमपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर 400 ग्राम एमडी और 5 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा के साथ चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर. दांगी और चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उनि बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। बीती 4 जनवरी को चौकी भैसोदामंडी पर पदस्थ सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल से एमडी और डोडाचूरा लेकर गरोठ–भानपुरा मार्ग से होते हुए भवानीमंडी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दुधाखेड़ी माताजी मंदिर बायपास रोड पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।
चार आरोपी दबोचे, नेटवर्क का खुलासा पुलिस ने मौके से
महेंद्र सिंह (34) निवासी ढाकनी, थाना गरोठ, जिला मंदसौर, शंकर सिंह (32) निवासी उन्हेल नागेश्वर, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उन्ही की निशानदेही पर किशन सिंह (23) निवासी ढाकनी, थाना गरोठ, मंदसौर व लाल सिंह उर्फ धारा सिंह (24) निवासी ढाकनी हामू झिकरिया, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि गोपाल सिंह निवासी आकड़ी बड़ोद, जिला आगर मालवा फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 06/26, धारा 8/15, 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में उनि बलवीर सिंह यादव, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, सउनि ओंकार सिंह ठाकुर, प्रआर 33 नरेंद्रनगर आर565 लोकेन्द्र सिंह, आर482 तैयार सिंह गुर्जर एवं आरक्षक 118 प्रेम कुमार रावल की भूमिका सराहनीय रही।
Post a Comment