भेसोदामंडी: नीलकंठ बस्ती भेसोदामंडी में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम के स्वरूप और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। आयोजन समिति ने बताया कि कलश यात्रा 1 फरवरी 2026 को दोपहर 12.30 बजे विवेकानंद स्कूल के सामने स्थित महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई दोपहर 2.00 बजे बस स्टैंड पौरसर स्थित समापन स्थल पर पहुंचेगी। समापन स्थल पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बौद्धिक हिंदुत्व विषय पर विचार गोष्ठी, भारत माता की आरती तथा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ कलश सज्जा करने वाली मातृशक्ति को पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन समिति ने सर्व हिन्दू समाज से आह्वान किया कि इस विराट हिन्दू सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने के लिए 1 फरवरी 2026 को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और धर्म, संस्कृति व एकता के इस महापर्व का साक्षी बनें।
1 फरवरी को भेसोदामंडी में विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य कलश व शोभायात्रा का आयोजन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment