भैसोदामंडी: भैसोदा निवासी और टीम सिंधिया फ़ैंस क्लब मंदसौर के जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित हाथी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के प्रभारी ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया से सौजन्य भेंट की। अंकित हाथी ने इस अवसर पर मंत्री को माँ दुधाखेड़ी की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक दिशा पर विस्तृत एवं सकारात्मक बातचीत हुई। बताया जाता है कि मंत्री सिंधिया ने युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता को राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण बताते हुए उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन भी दिया।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले अंकित हाथी
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment