बोलिया: ग्राम बोलिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बालकृष्ण रत्नावत के सेवा निवृत्त होने पर भावपूर्ण एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंदरसिंह सिसौदिया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सिसौदिया ने कहा कि प्राचार्य रत्नावत ने शिक्षा के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि विद्यालय को अनुशासन, गुणवत्ता और संस्कारों का केंद्र बनाया। उनका समर्पण और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इसी अवसर पर सेमली दीवान के प्राचार्य कालूराम परमार को भी उनके दीर्घ शैक्षणिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में गरोठ मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह, ग्राम बोलिया के जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान प्राचार्य रत्नावत को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं अनुशासनप्रिय कार्यशैली को याद करते हुए भावुक शब्दों में विदाई दी।ग्राम बोलिया में आयोजित यह समारोह एक शिक्षक के समाज निर्माण में अमूल्य योगदान का सजीव उदाहरण बन गया।

.jpeg)
Post a Comment