स्थानीय निवासी अनिल खारोल ने बताया कि उस समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि लाइन चालू रहती तो 11 केवी लाइन के कारण करंट घरों तक फैल जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि क्षेत्र में बिजली लाइनें काफी नीचे झूल रही हैं और कई स्थानों पर घरों के बेहद नजदीक पहुंच चुकी हैं। रहवासियों ने बताया कि ज्ञान विहार रोड पर 11 केवी लाइन के केबलिकरण और नवीनीकरण की मांग को लेकर कई बार विद्युत विभाग को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक चन्दर सिंह के दौरे के दौरान भी यह समस्या उनके सामने रखी गई थी। स्थानीय निवासी राजू मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी विधायक को फोन पर दे दी गई है।विधायक ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बिजली लाइनों की स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। वहीं लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन नाबालिग सवार थे। हालांकि शिकायत नही मिलने से पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।
भैसोदामंडी । ज्ञान विहार रोड पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार फिल्मी अंदाज में हवा में घूमती हुई खंभे से जा भिड़ी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे तेज गति से आ रही कार अचानक संतुलन खो बैठी। पलटी खाने के बाद वह सड़क किनारे लगे बिजली पोल में जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
Post a Comment