भवानीमंडी । भारत विकास परिषद चिकित्सालय कोटा के सहयोग से नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 6 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। परिषद शाखा के नेत्र शिविर प्रभारी महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि सीताराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ नेहा जैन एवं शिविर प्रभारी मनमोहन जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ नेहा द्वारा ऑपरेशन के दौरान एवं ऑपरेशन के बाद रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। संचालन कमलेश गुप्ता दलाल के द्वारा किया गया। शिविर में 38 मरीजों की आंखों की जांच की गई। बीपी शुगर इत्यादि की जांच करने के बाद 6 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिन्हें भोजन पैकेट देकर बस के द्वारा भारत विकास परिषद के कोटा स्थित चिकित्सालय में भेजा गया। जहा इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाकर इन्हें वापस भवानीमंडी लाया जाएगा। शिविर प्रभारी उमाशंकर पोरवाल, मनोज लोढ़ा, मनमोहन जायसवाल, महेशचंद्र शर्मा, कमलेश गुप्ता दलाल आदि का सहयोग रहा। परिषद शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का यह 143 वां कैंप आयोजित हुआ है। अभी तक इन शिविर के माध्यम से 32313 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच करके रिकॉर्ड 9977 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जा चुका है।
भारत विकास परिषद भवानीमंडी के नेत्र शिविर में 38 व्यक्तियों की आंखों की जांच, 6 मरीजों को मिलेगी नई रोशनी
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment