लायंस क्लब रायल की बैठक में सेवा कार्यों पर जोर, प्रांतपाल ने की गतिविधियों की सराहना

चित्र- भवानीमंडी में आयोजित लायंस क्लब रायल की बैठक में
प्रांतपाल राम किशोर गर्ग का स्वागत करते क्लब पदाधिकारी एवं सदस्य।
भवानीमंडी । लायंस क्लब रायल की बैठक शनिवार रात्रि एक निजी रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में अजमेर से आए लायंस क्लब के प्रांतपाल राम किशोर गर्ग ने क्लब की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सेवा कार्यों की सराहना की। जोन चेयरपर्सन कालूलाल सालेचा ने बताया कि प्रांतपाल के भवानीमंडी दौरे के दौरान क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा ने प्रांतपाल को माला एवं क्लब का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रांतपाल ने क्लब सदस्यों को लायंस बैज लगाकर सम्मानित किया। बैठक में संगठन विस्तार एवं नए सदस्यों को क्लब से जोड़ने पर चर्चा की गई। प्रांतपाल ने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।दौरे के दौरान प्रांतपाल ने सेठ कालूलाल मंजू सालेचा निपानिया ऊदा गौशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा खिलाया तथा क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रथम बार रक्तदान करने वाले सुमेर सिंह को सम्मानित किया। सुमेर सिंह ने गौशाला में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी को आपात स्थिति में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, सचिव नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अमित राठी, गणेश सालेचा, अख्तर अली, चैन सिंह सिसौदिया, दामोदर शुक्ला, पियूष जैन, मनीष सालेचा, अजय चौधरी, राम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post